मानसिक थकान नही ये खिलाड़ी बना ईशान किशन के करियर का रोड़ा, टीम में शामिल होते ही खुद को किया दूर

Photo of author

Ishan Kishan : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मानसिक थकान का हवाला देते हुए टीम इंडिया से बाहर होने का फैसला लिया। ईशान किशन को टीम प्रबंधन ने आराम की इजाजत दे दी, लेकिन अभी तक उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, किशन टी20 टीम में जितेश शर्मा के चयन से नाराज थे, जिससे उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह जटिल हो सकती है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद से ही ईशान किशन को न तो टी20 टीम में चुना गया और न ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में रखा गया।

इस समय किशन बड़ौदा में पांड्या ब्रदर्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और सीधे आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे। वर्तमान में यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ओपनर के रूप में टीम के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। इसके बाद क्रम में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को वरीयता दी जा रही है।

ads

ऐसे में शीर्ष क्रम में ईशान किशन के लिए कोई स्थान नहीं बचा, जिससे वह नाराज थे। इसी कारण टीम मैनेजमेंट ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले जितेश शर्मा का समर्थन किया। हालांकि, जितेश शर्मा ने अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स अच्छी हैं।

आगामी टी20 विश्व कप के लिए उन्हें अपनी जगह पक्की करने के लिए आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। केएल राहुल भी मध्य क्रम में विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन पर ही संभव होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ईशान किशन जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर पाते हैं।

Leave a Comment