क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्रिकेट का सबसे बड़ा उत्सव यानी आईपीएल शुरू हो चूका है. बीते शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2023 का आगाज हुआ और इसमें पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. ये मैच बेहद दिलचस्प और रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन अंत में गुजरात टाइटन्स ने इस मैच को 5 विकेट से जीता, वही CSK को करारी हार का सामना करना पड़ा.
इस मैच के शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन भी हुआ. इस आयोजन में मशहूर अदाकारा रश्मिका मंधाना और तम्मना भाटिया ने धमाकेदार परफॉर्म किया, साथ ही मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज से लोगो के दिलो को जीता. अब जहाँ सभी लोग अरिजीत की आवाज पर झूमे तो वही ओपनिंग सेरेमनी के समय मंच पर एक ऐसा सुनहरा पल भी आया जोकि अब काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है.
दरअसल, जब परफोरमेंस के बाद एक ग्रुप फोटो के लिए स्टेज पर तम्मना भाटिया, रश्मिका मंधाना और अरिजीत सिंह खड़े थे तब महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेज पर आये. लेकिन जैसे ही धोनी स्टेज पर आये सिंगर अरिजीत सिंह खुद के इमोशन को रोक नहीं पाए और वही महेंद्र सिंह धोनी के पैर छू लिए. ये देखकर फैंस के दिलो में अरिजीत सिंह को लेकर इज्जत और सम्मान पहले से भी अधिक बढ़ गया.
Best picture on internet today.
Arijit Singh touched MS Dhoni’s feet during IPL 2023 opening ceremony! ❤️ pic.twitter.com/HDTmOvpOdh
— Sexy Cricket Shots (@sexycricketshot) March 31, 2023
Arijit Singh: The man with zero show off he touched MS Dhoni’s feet during IPL 2023 opening ceremony. 💛🔥 pic.twitter.com/goHoZX6zzC
— Yash MSdian ™️ 🦁 (@itzyash07) March 31, 2023
Arijit Singh and MS Dhoni ❤️🔥#csk #MSDhoni #ArijitSingh pic.twitter.com/BFuHaCK5gs
— Ashvin Mishra Bharat (@ashvinmisra) March 31, 2023