….. तो वो मुझे ऑक्शन में नहीं खरीदते, जब कमेंटेटर ने पूछा धोनी से हर साल प्लेऑफ में पहुँचने का राज

Photo of author

चेन्नई सुपर किंग्स! आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम है. इस टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है, और अब पांचवी बार ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार है. इसी बीच सोशल मिडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है.

दरअसल, इस विडियो में जब मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले महेंद्र सिंह धोनी से अपनी टीम को लगभग हर साल प्लेऑफ में ले जाने का राज पूछते है तब धोनी उसका मजेदार जवाब देते है. जिस वजह से अब ये विडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे है.

इस विडियो में हर्षा भोगले महेंद्र सिंह धोनी से पूछते है की- आप लगभग हर साल प्लेऑफ में कैसे पहुँच जाते हैं? तब इसका जवाब देते हुए महेंद्र सिंह धोनी कहते है- ‘यदि मैं ये सबको बता दूं कि यह क्या है, तो वे मुझे नीलामी में नहीं खरीदेंगे…

https://twitter.com/thegoat_msd_/status/1661196090174218241?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1661196090174218241%7Ctwgr%5E2f07b26e079d64efb8d3ae6957a60d8ed3644648%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fipl-2023%2Fthey-wont-buy-me-in-auction-if-ms-dhonis-old-video-viral-after-csks-10th-ipl-final-entry-4062461

बता दे की आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 10 वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है और ये टीम ऐसा करने वाली पहली टीम बनी है. नहीं तो पिछले साल इस टीम का बहुत बुरा हाल हुआ था. ये टीम पिछले साल अंक तालिका में सबसे अंतिम में थी. लेकिन अब धोनी की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है और ट्रॉफी जीतने की भी बड़ी दावेदार है.

वही, आपको बता दे की पिछले काफी समय से कहा जा रहा है, आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखरी सीजन हो सकता है. लेकिन इसपर भी धोनी अपनी बात रख चुके है. धोनी का कहना है की मैं इस बारे में टेंशन क्यों लू. जब मेरे पास अभी इसके डीसाइड करने के 8- 9 महीने है.

Leave a Comment

adplus-dvertising