SRH के हाथों मिली करारी हार के बाद RCB ने बना दिए  2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, RCB vs SRH IPL मैच में बने ये 5 विश्व रिकॉर्ड

Photo of author

RCB Match Records : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया IPL 2024 का मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस मैच में कई रिकॉर्ड टूटे और नए कीर्तिमान स्थापित हुए। आइए जानते हैं इस मैच में बने प्रमुख रिकॉर्ड के बारे में:

1. एक T20 मैच में सर्वाधिक रन

SRH vs RCB Match Records

इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 549 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाए, जबकि RCB ने जवाब में 262 रन का स्कोर खड़ा किया।

2. T20 की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन

adx ads

RCB ने हार के बावजूद एक नया कीर्तिमान रचा। उन्होंने दूसरी पारी में 262 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब कोई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 250+ रन बनाने में सफल रही।

3. RCB का दोहरा कारनामा

RCB ने न सिर्फ दूसरी पारी में, बल्कि पहली पारी में भी 260+ रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टी20 की इकलौती टीम हैं, जिसने दोनों पारियों में 250 से अधिक रन बनाए हैं।

4. एक पारी में सर्वाधिक छक्के

adx ads

SRH ने इस मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाए। इससे पहले 2013 में RCB ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 21 छक्के जड़े थे। अब यह रिकॉर्ड SRH के नाम हो गया है।

5. सात अर्धशतकीय साझेदारियां

इस मैच में कुल 7 बार 50+ रनों की साझेदारी देखने को मिली। यह टी20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी मैच में 5 से अधिक अर्धशतकीय साझेदारियां नहीं देखी गई थीं।