विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में से कौन किसपर है भारी? इंग्लैंड के मैदान पर दोनों के रिकॉर्ड में जमीन आसमान का अंतर

Virat Kohli vs Steve Smith in England : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड में 7 जून से खेला जायेगा, इस मुकाबले में सबकी निगाहें भारत की तरफ से विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर रहेंगी,

क्योंकी WTC 2023 का फाइनल इंग्लैंड में है और इसी वजह से वहां दोनों का रिकॉर्ड काफी मायने रखता है। चलिए फिर हम आपको इंग्लैंड में विराट और स्मिथ के टेस्ट रिकॉर्ड बताते हैं। विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजो में की जाती हैं. विराट कोहली का क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में अच्छा रिकॉर्ड है.

विराट कोहली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड में 16 टेस्ट खेले हैं। 2014 में विराट पहली बार इंग्लैंड गए थे। उस दौरे के 5 टेस्ट में विराट के बल्ले से सिर्फ 134 रन निकले। 2018 के दौरे पर विराट ने जबरदस्त वापसी की और उनका बल्ला खूब बोला। इस बार 5 टेस्ट में उन्होंने 593 रन ठोक दिए। 2021 और 2022 में हुए 5 टेस्ट में विराट ने 249 रन ही बनाए। 2021 में विराट ने यहां टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 का फाइनल भी खेला था। इस तरह 16 मुकाबलों में विराट के बल्ले से 33.33 की औसत से 1033 रन निकले हैं। इसमें 2 शतक और 5 फिफ्टी शामिल हैं।


स्टीव स्मिथ: दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ की बात करें तो स्थिति पूरी तरह अलग है। विराट की तरह स्मिथ ने भी इंग्लैंड में 16 ही टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 2010 में लेग स्पिनर के रूप में इंग्लैंड में ही टेस्ट डेब्यू किया था। उस मुकाबले में वह पहली पारी में 8वें और दूसरी पारी में 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। दोनों पारियों में उनके बल्ले से कुल 13 रन निकले थे। गेंदबाजी में 3 विकेट लिए थे। लेकिन उसके बाद की कहानी अलग है। 16 टेस्ट की 30 पारियों में स्मिथ के बल्ले से इंग्लैंड में 1727 रन निकले हैं। 59.55 की औसत से। इसमें 6 शतक और 7 फिफ्टी शामिल हैं।

ओवल के मैदान पर स्टीव स्मिथ का पल्ला भारी

ओवल के मैदान में  स्टीव स्मिथ का पलड़ा भारी है। यहां 3 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने 97.75 की औसत से 391 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और एक फिफ्टी शामिल है। विराट ने भी यहां 3 ही मैच खेले हैं। उनके बल्ले से 28.16 की औसत से 169 रन निकले हैं।

Leave a Comment

I am associated with Cricket Reader as an Editor in Chief, since 2019. I have full dedication to write content on cricket analysis. I take care of all the news operations like content, budget, hiring and policy making.