Facebook Twitter Instagram
    Cricket ReaderCricket Reader
    • Home
    • Cricket
      • World Cup 2023
    • News
    • Editors’ Picks
    • TOP 5/10
    • Web Stories
    Cricket ReaderCricket Reader
    Home»Cricket»रणजी में धड़ल्ले से रन बना रहे हैं यह 5 बल्लेबाज, खेलते हैं सचिन सहवाग की तरहा, टीम इंडिया में जल्द मिल सकता है मौका

    रणजी में धड़ल्ले से रन बना रहे हैं यह 5 बल्लेबाज, खेलते हैं सचिन सहवाग की तरहा, टीम इंडिया में जल्द मिल सकता है मौका

    0
    By UMESH KUMAR on May 14, 2023 Cricket
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter

    आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए रणजी ट्रॉफी 2022-23 (Ranji Trophy 2022-23) के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जल्द ही टीम इंडिया (Team India) के दरवाजे खुल सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं रणजी ट्रॉफी 2022-23 (Ranji Trophy 2022-23) के 5  स्टार बल्लेबाजों पर ….

    रोहित रायुडू

    अंबाती रायुडू के भाई रोहित रायुडू भी रणजी ट्रॉफी 2022-23 में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं रायुडू ने इस सीजन की 14 पारियां खेलते हुए कुल 575 रन जोड़े हैं। जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल है। वहीं, उन्होंने 64 चौके और छह छक्के भी लगाए हैं।

    यह भी पढ़े-  IPL 2023 : पिता नही चाहते थे क्रिकेटर बने बेटा, आईपीएल में मचाया ऐसा धमाल, अब विराट की जगह नंबर 3 पर खेलेगा

    रविकुमार समर्थ

    कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले रविकुमार समर्थ का नाम भी इस फरिहस्त में शुमार है। वह रणजी के इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नौवें बल्लेबाज भी हैं। कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने 73.22 की औसत से बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अभी तक रवि 8 मुकाबले खेलते हुए 659 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक, 2 अर्धसक्त और 73 चौके देखने को मिले हैं।

    प्रदोश रंजन पॉल

    तमिल नाडु के लिए खेलते हुए प्रदोश रंजन पॉल ने सबको अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बनाया है। रंजन को जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय टीम में एंट्री मिल सकती है। अगर 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज के रणजी ट्रॉफी 2022-23 के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने सात मैच खेलते हुए 631 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 70.11 के औसत से तीन शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 67 चौके और 2 छक्के देखने को भी मिले हैं।

    यह भी पढ़े-  KL राहुल की जगह खिलाना चाहिए इन 3 युवा विस्फोटक ओपनर को, अकेले जीता देंगे 2024 टी20 विश्व कप

    रिकी भुई

    मध्यप्रदेश के खिलाफ कॉर्टर फाइनल मैच में तहलका मचाने वाले रिकी भुई का नाम भी इस सूची में है।भुई के नाम रणजी के इस सीजन उनके बल्ले से 610 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 46.92 का रहा है। वहीं, उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक भी ठोके हैं। इसके अलावा उन्होंने 67 चौके और सात छक्के जमाए हैं।

    अभिमन्यु ईश्वरन

    रणजी ट्रॉफी के इस सीजन बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरण का बल्ला जमकर गरजा। अभिमन्यु ने धमाकेदार पारी खेल अपनी टीम के लिए कई मुकाबले जीते। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चौकों-छक्कों की बौछार करते हुए खूब रन लूट। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 में अब तक कुल 710 रन जोड़े। इस स्कोर को हासिल करने के लिए उन्होंने 6 मुकाबलों में 74 चौके और एक छक्का जमाए। इस दौरान उनके बल्ले से 88.75 के विश्वासनीय औसत से 3 शतक और तीन अर्धशतक निकले।

    यह भी पढ़े-  महेंद्र सिंह धोनी के इन 3 रिकॉर्ड को तोड़ना है नामुमकिन, रोहित-कोहली का रह गया सपना

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter
    UMESH KUMAR
    • Website

    I am associated with Cricket Reader as an Editor in Chief, since 2019. I have full dedication to write content on cricket analysis. I take care of all the news operations like content, budget, hiring and policy making.

    Categories
    • Cricket
    • Editors’ Picks
    • IPL
    • Moments
    • News
    • TOP 5/10
    • Videos
    • World Cup 2023
    Cricket Reader
    Facebook Twitter Instagram
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms Of Use
    • About Us
    • Rss
    • Sitemap

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.