एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है, इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की Playing XI का हिस्सा नही थे लेकिन उन्हें फील्डिंग के लिए मैदान पर आना पीडीए, मैदान पर आकर उन्होंने जो किया वो देखकर हर कोई दंग रह गया और उनको खास अवार्ड भी दिया गया.
सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में आये नजर
सूर्यकुमार यादव को सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में खिलाया गया, इस दौरान उन्होंने दो बढ़िया कैच भी लपके। सूर्या ने 41वें ओवर में अपनी तूफानी फील्डिंग के दौरान उन्होंने एक शानदार कैच पकड़ा, जिसने भी सूर्या का कैच देखा उसकी दिल की धड़कन एक पल को थम सी गई।
What A Catch Taken By Surya Kumar Yadav One Of Best Trending👏
One Like For #Surya❤️#INDvsSL #AsiaCup23#ViratKohli #RohitSharma pic.twitter.com/SPprnnp1Jp
— Deepak Jangid (@itsDeepakJangid) September 12, 2023
पकड़ा शानदार कैच
ये नजारा 41वें ओवर में देखने को मिला जब हार्दिक पांड्या ने महीश तीक्षणा को गेंद डाली तो वे इस गेंद पर चकमा खा गए। उसने जैसे ही बल्ला लगाया, गेंद मिडऑन की ओर उड़ गई। यहां खड़े सब्स्टीट्यूट फील्डर सूर्यकुमार यादव तुरंत हरकत में आए और डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। सूर्यकुमार यादव को इस कैच के चलते मैच के बाद एक स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सूर्या को इस कैच के लिए मैच के बाद बेस्ट कैच का अवॉर्ड दिया गया।
How about THAT for a catch! 🙌
Brilliant from Suryakumar Yadav as Hardik Pandya gets wicket number 8⃣ for #TeamIndia 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/P0ylBAiETu#AsiaCup2023 | #INDvSL | @surya_14kumar | @hardikpandya7 pic.twitter.com/luRcFtLPFY
— BCCI (@BCCI) September 12, 2023
Suryakumar Yadav gets 250K Rs for this one catch 🫣#INDvSL #AsiaCup2023 pic.twitter.com/Rzqyb1olpK
— Abhijeet ♞ (@TheYorkerBall) September 12, 2023
Suryakumar Yadav winning matches without being in playing 11. Burnol prescription for haters. Brilliant catch by SKY.#INDvsSL pic.twitter.com/lLYvTEppG4
— Bala⁴⁵Rohit (@bala45_rohit) September 12, 2023
41 रन से हारकर भारत ने बनाई जगह
मैच की बात करें तो भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 213 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका को 172 रनों पर ही समेट दिया। इसी के साथ भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। अब फाइनल में भारत के साथ श्रीलंका या पाकिस्तान में से कोई एक टीम खेलेगी।