Advertisements
Advertisements

India vs Pakistan Asia Cup 2023 Super 4 match: एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाक के गेंदबाजो की जबरदस्त सुताई कर दी, इस मैच में रोहित शर्मा ने अर्द्धशतक पारी कहली, जिसके साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाये, जितनी देर रोहित शर्मा क्रीज पर रहे पाकिस्तानी खेमे में चिंता साफ तौर पर नजर आई। उन्होंने इस मैच में 49 गेंदों पर 56 रन बनाए और इस दौरान 4 बेहतरीन छक्के जड़े जबकि 6 चौके भी लगाए। इस 4 छक्कीके जड़ते ही उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले,  रोहित शर्मा ने एक साथ सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

 तोड़ा गांगुली, सचिन, धोनी और रैना का रिकॉर्ड तोडा

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के गेदबाजो पर 4 छक्के लगये, जिसके साथ वह भारत की तरफ से श्रीलंका की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इन 4 छक्कों की मदद से रोहित शर्मा ने श्रीलंका में वनडे में भारत की तरफ से कुल 18 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर 17 छक्कों के साथ सौरव गांगुली मौजूद हैं। श्रीलंका में भारत की तरफ से वनडे में सचिन ने 16 छक्के लगाए थे जबकि एमएस धोनी और सुरेश रैना ने 15-15 छक्के जड़े थे।

Advertisements

श्रीलंका में वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

18 – रोहित शर्मा
17 – सौरव गांगुली
16 – सचिन तेंदुलकर
15 – एमएस धोनी
15 – सुरेश रैना

शाहीद अफरीदी का रिकॉर्ड भी करीब

श्रीलंका में बतौर मेहमान खिलाड़ी वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर शाहिद अफरीदी मौजूद हैं जिनके नाम पर 21 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा अगर 4 छक्के और लगा देते हैं तो वह शाहिद अफरीदी से आगे निकल जाएंगे और यह उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं लगता है। जबकि रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गये हैं.

Advertisements

श्रीलंका में मेहमान खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक वनडे छक्के

21 – शाहिद अफरीदी
18 – रोहित शर्मा
17 – सौरव गांगुली
16 – सचिन तेंदुलकर
15 – एमएस धोनी
15 – सुरेश रैना

Share.

I am associated with Cricket Reader as an Editor in Chief, since 2019. I have full dedication to write content on cricket analysis. I take care of all the news operations like content, budget, hiring and policy making.

google news