Advertisements
Advertisements

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस साल आईपीएल में शानदार वापसी की है जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पुरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और इसी कारण उनकी काफी ज्यादा तारीफ हो रही है।

इस जीत के पीछे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का काफी बड़ा हाथ था और  उन्होंने इस सीजन शानदार कप्तानी की थी। उन्होंने इस सीजन में कम संसादन होने के बाद भी काफी अच्छे से टीम को चलाया और पिछले सीजन में 9वे स्थान पर फिनिश करने के बाद इस साल खिताब जीता दिया।

Advertisements

क्या महेंद्र सिंह धोनी ने ली रिटायरमेंट?

इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अच्छी बल्लेबाज़ी भी की थी लेकिन वो पुरे सीजन में ही चोट के कारण परेशान रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में परेशानी थी और लगातार पट्टी या इंजेक्शन लेकर मुकाबले खेल रहे थे। इसी कारण सभी फैन्स काफी ज्यादा परेशान भी थे।

Advertisements

वही ऐसा सुनने में आ रहा था कि ये उनका अंतिम सीजन होने वाला है और वो क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। इसी कारण इस सीजन में सभी फैन्स ने काफी संख्या में मैदान में जकार धोनी का समर्थन किया और ऐसा लग रहा था की वो धोनी को एक फेयरवेल दे रहे है।

हालाँकि अभी धोनी के रिटायरमेंट से लेकर एक खबर सामने आ रही है जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी का के विडियो डाला और वो सीढ़ियाँ चढ़ रहे है। इस विडियो में एक सैड गाना बज रहा है जिसके बाद ऐसा न्यूज़ आ रहे है की धोनी (MS Dhoni) ने चुप-चाप रिटायरमेंट ले लिया है और वो खेलते हुए नजर नही आयेंगे।

Advertisements

 

अभी तक कोई भी अधिकारिक पुष्टि नही :

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये खबर काफी तेजी से बढ़ रही है लकिन अभी तक ऐसी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। फाइनल जीतने के बाद धोनी ने अपने बयान में कहा था कि वो अगले सीजन में एक बार और वापसी करने की कोशिश करेंगे। इसी कारण सारे फैन्स अगले सीजन में उनकी वापसी की इंतज़ार करते हुए नजर आयेंगे।

Advertisements
Share.

Priyanshu Kumar, a seasoned cricket author, brings five years of experience, delivering captivating insights and engaging narratives to cricket enthusiasts.

google news