Dinesh Kartik Love Story Dipika Pallikal :  करीब पिछले 3 साल से क्रिकेट की दुनिया से दूर रहे दिनेश कार्तिक का बल्ला अब जमकर आग उगल रहा है। जब से उन्होंने आईपीएल 2022 में RCB के लिए एक फिनिशर के तौर पर तबाही मचाई थी तब से दिनेश कार्तिक की चर्चा काफी जोरो पर है। इसी के दम पर इन्होने भारतीय टीम में भी अपनी जगह बनाई और अब शानदार प्रदर्शन कर टी 20 वर्ल्डकप2022 में भी अपने दावेदारी को मजबूत किया है। अब दिनेश कार्तिक WTC फाइनल के मुकाबले में कमेन्ट्री करते नजर आयंगे, जिसके लिए वो लंदन निकल गए हैं

अब दिनेश कार्तिक की क्रिकेट लाइफ के बारे में तो अधिकतर लोग जानते है। इसी के आज हम दिनेश कार्तिक की पर्सनल लाइफ और उनकी इनकम, गाडी बंगाल और नेट वर्थ के बारे में बात करने वाले है। जी हां, तो चलिए जानते है की कार्तिक मौजूदा समय में कितनी सम्पत्ति के मलिक है और कैसे कमाते है..

सबसे पहले आपको बता दे की कार्तिक की कमाई का सबसे बड़ा जरिया कुछ और नहीं बल्कि आईपीएल है। जी हां, कार्तिक केवल आईपीएल से अब तक 81 करोड़ के लगभग की कमाई कर चुके है। DK साल 2008 से ही आईपीएल खेल रहे है ये 2008 से लेकर 2010 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा था तब इन्हें 2.10 करोड़ रूपये मिले थे। इसके बाद असल में इनकी किस्मत साल 2014 में तब खुली जब फिर से दिल्ली कैपिटल्स ने इन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

जब दिनेश कार्तिक की निजी जिंदगी में आया भूचाल

साल 2007 में जब टीम इंडिया टी20 विश्व कप चैंपियन बनी थी तो उस टीम में भी दिनेश कार्तिक मौजूद थे। इसी साल कार्तिक ने पनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी रचाई थी। दिनेश ने मुंबई में अपनी यह शादी की थी।

हालांकि, शादी के पांच साल बाद निकिता और कार्तिक के रिश्तों में खटास आने लगी। खबरें यह भी आने लगी की निकिता को दिनेश कार्तिक के साथ खेलने वाले क्रिकेटर मुकरली विजय से प्यार हो गया। कार्तिक ने साल 2012 में निकिता को तलाक दे दी और निकिता ने मुरकली विजय से शादी कर ली और अब दोनों के तीन बच्चे हैं।

तब DC ने इन्हें 12.5 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। इसके अगले साल RCB ने 10.50 करोड़ में खरीदा था। वही अब आईपीएल 2022 के लिए RCB ने फिर से इन्हें 5.5 करोड़ में ख़रीदा था। इसके अलावा कार्तिक कई सारे ब्रांड और प्रोडक्ट का विज्ञापन आदि  करके भी मोटी कमाई करते है। इस तरह कार्तिक साल में 9 करोड़ के लगभग कमाई करते है।

वही इनकी कुल सम्पत्ति की बात करे तो आज इनके पास पूरी 90 करोड़ की प्रोपर्टी है।इसी के साथ अज इनके पास लक्ज़री कार का भी कलेक्शन है। कार्तिक के पास 1.78 करोड़ वाली Porsche Cayman S कार है। एक 9.7 लाख वाली टाटा आल्ट्रोज भी है। इसके आलवा आईपीएल 2022 में इन्होने टाटा पंच कार भी जीती है।

Share.

I am associated with Cricket Reader as an Editor in Chief, since 2019. I have full dedication to write content on cricket analysis. I take care of all the news operations like content, budget, hiring and policy making.

google news