ऋतुराज- कांवे की तूफानी बल्लेबाजी, मोइन अली की घातक गेंदबाज.. धोनी की एक चाल के आगे गौती की टीम ने टके घुटने, 12 रन से हारी लखनऊ

Photo of author
hell

आईपीएल 2023 के छठे मैच में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर किंग्स को हरा दिया है. इस मैच में चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन के अंतर से हराया है. बता दे की इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन लगाये थे और अपनी विपक्षी टीम लखनऊ को 218 रन का का लक्ष्य दिया, लेकिन काफी कोशिशो के बाद भी लखनऊ को इस मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा है.

hello

बता दे की इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद CSK की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और ड्वेन कॉनवे की जोड़ी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी और इस जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई.

इसमें जहाँ गायकवाड ने 31 गेंदों में 3 चौके-4 छक्के की मदद से 57 रन बनाये तो वही कॉनवे 29 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के की मदद से 47 रन बनाये.

इसके अलावा शिवम दुबे 27, मोईन अली 19, रायुडू 27 जबकि धोनी 13 रन बनाये और LSG को 218 रन का लक्ष्य दिया. लेकिन लखनऊ टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई.

हालाँकि, लखनऊ की तरफ से काइल मेयर्स ने 22 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के की मदद से 53 रन बनाकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी, लेकिन इनके बाद LSG का कोई भी बल्लेबाज ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाया.

जहाँ इसमें जहाँ के एल राहुल 20 रन बना सके तो वही निकोलस पूरन भी 32 और आयुष बडोनी भी 23 रन बना सके. और मैच की आखरी गेंद तक लड़ते हुए भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

वही, बात करे गेंदबाजी की तो CSK की तरफ से मोईन अली और तुषार देश पांडे ने अच्छी गेंदबाजी की इसमें जहाँ मोईन अली ने 4 तो तुषार ने 2 और फिर सेंटर ने 1 विकेट अपने नाम किया.

वही, LSG की तरफ से रवि बिश्नोई और मार्क वुड ने अच्छी गेंदबाजी की. इन दोनों ने 3-3 विकेट झटके. इसके अलावा आवेश खान ने 1 विकेट अपने नाम किया.

Leave a Comment