VIDEO: उधर मैच का आखरी ओवर डाल रहे थे मोहसिन खान, इधर भगवान् की पूजा कर रहे थे LSG के मालिक, दिल जीत लेगा ये नजारा

Photo of author
hell

आईपीएल 2023 का 63 वां मुकाबला बीते कल मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जोकि रोमांच से भरपूर रहा. क्योकि इस मैच का नतीजा भी मैच के आखरी ओवर की लास्ट बॉल पर आया. दरअसल, इस मैच में मुंबई को आखरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन LSG के गेंदबाज मोहसिन खान की समझदारी भरी गेंदबाजी के दम पर MI के बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाए.

hello

MI के बल्लेबाज आखरी ओवर में 5 रन ही बना सके, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़े ही शानदार तरीके से इस मैच को 5 रन से जीत लिया और इसी के साथ प्लेऑफ में जाने की दावेदारी भी मजबूत कर ली. वही, आपको बता दे की इस मैच में जब मोहसिन खान आखरी ओवर डाल रहे थे तब स्टैंड में बैठे लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पूजा पाठ कर रहे थे.

अब इसका एक विडियो सोशल मिडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आप निचे देख सकते है. विडियो में आप देख सकते है की संजीव गोयनका एक तस्वीर को अपने माथे से लगाकर भागवान से प्रार्थना करते है और जब मैच जीत जाते है तब भी जीत की ख़ुशी मनाने से पहले तस्वीर के आगे सर झुकाते है.

https://twitter.com/aftab169/status/1658539818538897408?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1658539818538897408%7Ctwgr%5Eb7149633747f4dbff43e5ef6a8bf79cf26f2c795%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.crictracker.com%2Flsg-beat-mi-by-5-runs-in-ipl-2023%2F

Leave a Comment