“उन्होंने कभी भी अपने चोट के बारे में…” चेन्नई सुपर किंग्स के टीम के मालिक ने धोनी के बारे में दिया बड़ा बयान, आईपीएल में चोट के बारे में धोनी ने नहीं करा था जिक्र

Photo of author

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अभी अपने कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का सबसे सफल टीम बना दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अब मुंबई इंडियंस की तरह 5 बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर लिया था और इसी कारण उनकी काफी ज्यादा तारीफ हो रही थी।

पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9वे स्थान पर समाप्त किया था और उनकी टीम काफी ज्यादा कमजोर नजर आ रही थी क्यूंकि कोई भी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में नहीं था और न ही टीम में बल्लेंस नजर आ रहा था। इसी कारण इस सीजन भी वापसी की किसी ने उम्मीद भी नहीं लगाई थी।

महेंद्र सिंह धोनी थे घुटने के चोट से परेशान :

इस सीजन एम् महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने काफी अच्छे से टीम को चलाया था वही इसी के साथ जरुरत पड़ने पर उन्होंने अपने रन भी जोड़े थे। हालाँकि वो इस पुरे सीजन अपने घुटने के चोट से काफी ज्यादा परेशान थे क्यूंकि उनके घुटने में काफी परेशानी थी और वो पट्टी लगाकर खेल रहे थे।

इस सीजन की समाप्ति के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने मुंबई के एक जाने माने अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवा लिया रहा लेकिन अभी चेन्नई के टीम के मालिक ने अपने बयान में कहा है कि पुरे सीजन एम् धोनी ने अपने चोट के बारे में एक भी शिकायत नही की थी।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि “हमने उनसे कभी ऐसी बातें नहीं पूछीं कि क्या तुम खेलना चाहते हो या बाहर बैठना चाहते हो। यदि वह नहीं कर सकता, तो उसने हमें तुरंत बता दिया होता। हम जानते थे कि उनके लिए खेलना संघर्षपूर्ण था, लेकिन टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनका नेतृत्व और टीम को कैसे फायदा होता है, यह हर कोई जानता है। उस दृष्टिकोण से, आपको उसकी सराहना करनी होगी”

Leave a Comment

adplus-dvertising