ऋषभ पन्त से मिलने पहुंचे रैना, भज्जी और श्रीसंत तो चौके फैंस, बोले- ये दोनों एक साथ कैसे?

hell

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इन दिनों अपने घर पर समय बीता रहे है, और वो पिछले साल कार एक्सीडेंट में लगी चोट से धीरे धीरे उभर रहे है. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना, हरभजन सिंह और एस श्री संत की तिकड़ी ऋषभ पन्त का हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंची है.

hello

बता दे की सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने अपनी इस प्यारी सी मुलाकात की एक फोटो अपने सोशल मिडिया एकाउंट्स पर पोस्ट की है, जोकि अब काफी तेजी से वायरल हो रही है. इनकी इस वायरल तस्वीर में ऋषभ पन्त के साथ रैना, हरभजन सिंह और पीछे श्री संत तीनों एक साथ नजर रहे है.

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Suresh Raina (@sureshraina3) द्वारा साझा की गई पोस्ट

लेकिन इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी हैरान भी है. तस्वीरों में हरभजन सिंह और श्रीसंत को साथ देखकर फैंस कह रहे है की ये कैसे? ये दोनो और एक साथ? बता दे की एक बार आईपीएल के दौरान हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ था.

हरभजन सिंह ने, श्रीसंत को जोरदार चांटा मार दिया था. जिसके बाद काफी बवाल हुआ था. इसी को देखते हुए अब फैंस इनकी इस तस्वीर पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे है.

वही, आपको बता दे की कुछ दिन पहले युवराज सिंह भी ऋषभ पन्त से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे. इसके अलावा मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने भी ऋषभ पन्त से  मुलाकात की है.

Leave a Comment