Advertisements
Advertisements

Six Sixes in Over : अगर किसी क्रिकेट प्रेमी से ये सवाल किया जाये की 6 गेंदों पर 6 छ्क्के किस खिलाड़ी ने लगाये हैं तो वो झट से भारत खिलाड़ी  युवराज सिंह का नाम ले लेता है. गेंद को बाउंड्री पार भेजने के लिए हर खिलाड़ी के पास अलग अलग कला होती हैं कई बल्लेबाज़ चाह कर भी ऐसा नहीं कर पाते क्योंकि वह बड़ी हिट लगाने में सक्षम नहीं होते पर कुछ के लिए ये बाएं हाथ का खेल है।

किसी भी गेंदबाज के खिलाफ लगातार दो या तीन छक्के मारना मुश्किल होता है लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही 6 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाये हैं  आईये जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में।

Advertisements

हजरतुल्‍लाह जजाई –

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में अफगान खिलाड़ी हजरतुल्‍लाह जजाई ने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है। अफगानिस्तान की चर्चित टी20 लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करने वाले जजाई इनदिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। क्रिकेट में वह यह कारनामा करने वाले 6ठे बल्लेबाज़ हैं। उन्‍होंने काबुल ज्‍वानन की ओर खेलते हुए बल्‍ख लीजेंड्स के खिलाफ 14 गेंद में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जजाई ने महज़ 12 गेंदों में पचासा ठोका, जिसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में युवराज सिंह के सबसे तेज़ अर्द्धशतक की बराबरी कर ली है। युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया था।

एलेक्स हेल्स –

इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स भी 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। आईपीएल की तर्ज पर इंग्लैंड में शुरु हुई मशहूर लीग नेटवेस्ट टी20 बलास्ट में हेल्स ने नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए इस कारनामे को अंजाम दिया। 15 मई 2015 को वारविकशायर के खिलाफ हेल्स ने धुआंधार पारी खेलते हुए लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जमाए। हालांकि यह रिकॉर्ड दो ओवरों में स्थापित हुआ। हेल्स ने 11वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों और 12वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार छक्के जड़े थे।

Advertisements

हर्षल गिब्स –

दुनिया के सबसे घातक बल्लेबाज़ों में शुमार दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ हर्षल गिब्स के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2007 विश्व कप में नीदरलैंड के लेग स्पिनर वैन बुंगे के एक ओवर में छक्कों की बरसात कर दी थी।

युवराज सिंह –

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने 6 छक्के लगाने का कारनामा हर्षल गिब्स के बाद साल 2007 में ही आयोजित हुए टी20 विश्व कप में किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिए थे। इसके साथ ही युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान रहे एंड्र्यू फिल्ंटॉफ से युवराज की कुछ कहा सुनी हो गई थी जिसके पश्चात उनका सारा गुस्सा ब्रॉड पर निकला था।

Advertisements

रवि शास्त्री –

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कोच रवि शास्त्री दुनिया अपने समय के दिग्गज़ ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार थे। गेंद के साथ-साथ शास्त्री कई मौकों पर बल्ले से भी टीम को जीत दिलवा चुकें हैं। फर्स्ट क्लास करियर के दौरान रणजी ट्रॉफी में शास्त्री के नाम लगातार 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने बड़ौदा के स्पिनर तिलक राज के ओवर की सभी 6 गेंदों पर छ्क्का जमाया था।

गैरी सोबर्स –

एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा सबसे पहले वेस्टइंडीज़ के धाकड़ खिलाड़ी गैरी सोबर्स ने किया था। 31 अगस्त 1968 में खेले गए एक मैच में सोबर्स ने नॉटिंघमशायर से खेलते हुए ग्लैमॉर्गन टीम के स्पिन गेंदबाज़ मैल्कॉम नैश की 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर विश्व इतिहास के पटल पर अपना नाम दर्ज किया था। इस दौरान सोबर्स ने पांच क्लीन हिट के साथ गेंद को छक्के के लिए सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया था। एक हिट के दौरान गेंद सीमा रेखा पर खड़े रोज़र डेविड के हाथों से होते हुए छक्के के लिए चली गई थी।

Advertisements

Share.

I am associated with Cricket Reader as an Editor in Chief, since 2019. I have full dedication to write content on cricket analysis. I take care of all the news operations like content, budget, hiring and policy making.

google news